{"_id":"66d4b885b787787aa909ab84","slug":"the-pit-in-the-bus-station-premises-has-been-filled-now-passengers-will-not-face-any-problem-badaun-news-c-123-1-sbly1029-125103-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बस अड्डा परिसर का गड्ढा भरवाया, अब नहीं होगी यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बस अड्डा परिसर का गड्ढा भरवाया, अब नहीं होगी यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर गड्ढों में डाला गया मलबा संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज बस अड्डा परिसर में गड्ढे हो गए थे। बारिश में इनमें पानी भर जाता था। इससे यात्रियों को बसों में बैठने और चढ़ने में काफी असुविधा होती थी। रविवार को एआरएम ने यहां मलबा पड़वाकर गड्ढों को भरवा दिया। साथ ही वाटर कूलर के पास साफ-सफाई कराई।
हाल ही में सिपाही भर्ती के दौरान रोजाना करीब आठ-नौ हजार अभ्यर्थी रोडवेज बस अड्डे पर आए और यहां से गए। इस दौरान यहां काफी गंदगी भी हो गई। परिसर में पहले से ही गड्ढे हैं, जिनमें बरसात का पानी भर जाता है। यात्रियों को गंदे पानी में होकर बस में चढ़ना-उतरना पड़ता है। जहां वाटर कूलर लगा है वहां भी गंदगी है।
रविवार को एआरएम अजय सिंह ने इन गड्ढों में मलबा पड़वाया। इसके अलावा मजदूरों को बुलवाकर वाटर कूलर की जगह साफ कराई। यहां बहुत गंदगी थी। कुछेक टोंटी टूटी हुईं थीं, जिन्हें नया लगवाया गया। इसके बाद यहां हालात कुछ सुधरे। हालांकि यात्रियों का कहना है कि जब तक परिसर में पक्का फर्श नहीं होता तब तक जलभराव से छुटकारा नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
हाल ही में सिपाही भर्ती के दौरान हजारों अभ्यर्थी यहां आए व गए थे। ऐसे में गंदगी हो गई थी। इसी को लेकर परिसर में साफ सफाई कराई गई है। जहां गड्ढा था वहां मलबा पड़वाया गया है। - अजय कुमार सिंह, एआरएम