फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The other accused could not be arrested even four days after the video surfaced.

Budaun News: वीडियो सामने आने के चार दिन बाद भी नहीं पकड़े जा सके अन्य आरोपी

Mon, 28 Sep 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The other accused could not be arrested even four days after the video surfaced.
गांव शरह बरौलिया के पास से जंगल को जाता रास्ता। संवाद
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के शरह बरौलिया गांव के जंगल में 17 सितंबर को प्रेमी युगल के साथ हुई घटना में पुलिस वीडियो सामने आने के चार दिन बाद भी शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय सात-आठ लोग मौके पर मौजूद थे। इनमें से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि चौथे नामजद आरोपी जीतेश समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

घटना का वीडियो 25 सितंबर को सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दावा किया था कि वीडियो की मदद से घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों और उनके रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन




जीतेश की गिरफ्तारी के लिए लगाई एसओजी







बदायूं। युवती से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में वांछित चौथे आरोपी जीतेश की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को भी लगाया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले से ही उघैती और इस्लामनगर थाने की दो टीमें लगी हुई थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जीतेश की लोकेशन जनपद में ही मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
















आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दो टीमों के अलावा एसओजी को भी लगाया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - आलोक सिद्धू, सीओ बिल्सी

जंगल की ओर जाने से बच रहे ग्रामीण
बदायूं। जंगल कांड के बाद शरह बरौलिया गांव का माहौल बदला हुआ है। घटना के बाद से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पहले जैसी आवाजाही नहीं दिख रही। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर प्रेमी युगल के साथ घटना हुई, वहां जाने में अब लोग संकोच कर रहे हैं। खासकर शाम के समय खेतों और जंगल की ओर जाने वाले लोग सतर्कता बरत रहे हैं। गांव की गलियों और चौपालों पर भी घटना और सामने आए वीडियो को लेकर चर्चाएं हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में गांव और आसपास के क्षेत्र में पहुंच रही हैं। वहीं, गांव की चौपाल से लेकर गलियों तक लोग सामने आए वीडियो और पुलिस की कार्रवाई को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं

---
वीडियो दबाने की चर्चा ने खड़े किए कई सवाल
बदायूं। उघैती के जंगल कांड में अब घटना के बाद वीडियो को दबाने की कथित कोशिश की चर्चा ने जांच की दिशा में नया सवाल खड़ा कर दिया है। घटना के बाद वीडियो किस-किस के मोबाइल तक पहुंचा, उसे वायरल होने से रोकने के लिए किसी स्तर पर बातचीत हुई थी या नहीं और एक लाख रुपये की रकम की चर्चा किस आधार पर सामने आई, यह पुलिस के लिए जांच का विषय बन गया है। संवाद


ठेके पर बैठकर दिनभर शराब पीता था बेचैन, जीतेश चलाता है ई-रिक्शा
- घटना वाले दिन बेचैन ही अन्य लोगों को लेकर जंगल के पास पहुंचा था
संवाद न्यूज एजेंसी

उघैती। जंगल कांड में जेल गए तीन आरोपियों में से बेचैन जाटव की परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कोई काम भी नहीं करता था। ग्रामीणों के मुताबिक, वह सुबह होते ही गांव के बाहर देशी शराब के ठेके पर आकर बैठ जाता था। इसके बाद वहां दिनभर जमा रहता और रुपये मांगकर शराब पीता रहता था।
घटना वाले दिन बेचैन ही कुछ अन्य लोगों को साथ लेकर जंगल के पास पहुंचा था। वहां प्रेमी-युगल के साथ छेड़खानी करने लगा था, जिसके बाद उसका वीडियो सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
वहीं, वांछित आरोपी जीतेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना वाले दिन भी वह ई-रिक्शा लेकर देशी शराब के ठेके पर सवारी छोड़कर पहुंचा था। इसके बाद वह वहां से अन्य लोगों के साथ जंगल की ओर गया था। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो भी जीतेश ने ही बनाया था। युवती की ओर से दर्ज एफआईआर में नामजद आरोपी जीतेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।



घटना की पूरी टाइमलाइन शासन को भेजी
बदायूं। घटनाक्रम की पूरी टाइमलाइन तैयार कर पुुलिस ने शासन को भेजी है। एडीजी बरेली जोन की ओर से भेजी गई ब्रीफिंग रिपोर्ट में घटना की जानकारी पुलिस को मिलने से लेकर अब तक की कार्रवाई का सिलसिलेवार ब्योरा दिया गया है। इसमें घटना की जानकारी मिलने का समय, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के सक्रिय होने, आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए की गई कार्रवाई का उल्लेख है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों और अब तक हुई गिरफ्तारियों की जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल की गई है। रिपोर्ट में मौजूदा स्थिति का भी विवरण दिया गया है। संवाद

गांव शरह बरौलिया के पास से जंगल को जाता रास्ता। संवाद

गांव शरह बरौलिया के पास से जंगल को जाता रास्ता। संवाद

गांव शरह बरौलिया के पास से जंगल को जाता रास्ता। संवाद

गांव शरह बरौलिया के पास से जंगल को जाता रास्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed