{"_id":"6908f82c7afde35ef30f0a57","slug":"the-nieces-wedding-procession-had-arrived-the-uncles-body-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150174-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भतीजी की आई थी बरात...चाचा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भतीजी की आई थी बरात...चाचा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनावर निवासी धर्मेंद्र (45) पुत्र सूरजपाल का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला है। रविवार को उनकी भतीजी की बरात आई थी। परिवार के लोग वहां व्यस्त थे। जब वह काफी समय तक शादी समारोह में दिखाई नहीं दिए तो खोजबीन की गई। परिवार के लोगों ने घर में उनके कमरे में जाकर देखा तो परिजनों की चीख निकल गई। देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन ने बताया कि पत्नी के मायके से नहीं आने से धर्मेंद्र अवसाद में चल रहे थे।
परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र के चार बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। कई महीने से उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। करीब दो महीने से पत्नी अपने मायके में रह रही है। वह कई बार उनको बुलाने गए, लेकिन वह नहीं आईं। रविवार को भतीजी की शादी थी। बरात आई हुई थी।
शादी में आने के लिए धर्मेंद्र ने पत्नी को कई फोन किए, लेकिन उसने मना कर दिया। यह बात धर्मेंद्र को बहुत ही खराब लगी। परिवार के साथ ही सभी रिश्तेदार घर पर आए थे। जो भी देख रहा था, उसकी पत्नी के बारे में पूछ रहा था। कह रहे थे कि इतनी कौन से बड़ी लड़ाई हो गई जो शादी में भी शामिल होने नहीं आई।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, इसी बात से परेशान होकर वह उस समय अपने कमरे चले गए थे। उस वक्त अन्य घरवाले जयमाला आदि के कार्यक्रम में व्यस्त थे। भांवरें पड़ने के समय धर्मेंद्र को परिजनों ने तलाश किया तो उसका शव कमरे में लटका देख होश उड़ गए। परिजनों ने जल्दी-जल्दी बेटी की विदा की और फिर घटना के बारे में लोगों को बताया। इसके बाद तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज दिया।