{"_id":"6a611fbda62958810609f50e","slug":"the-murderer-of-nephew-absconding-for-11-years-sent-to-jail-badaun-news-c-123-1-sbly1006-169069-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 11 साल से फरार भतीजे का हत्यारोपी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 11 साल से फरार भतीजे का हत्यारोपी जेल भेजा
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने 11 साल से फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला 2015 का है। क्षेत्र के गांव उलैया निवासी शाकिर अंसारी पर अपने भतीजे मुस्ताक (20) की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद से शाकिर फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया था।
पुलिस की पांच टीमें शाकिर की तलाश में जुटी हुई थीं। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शाकिर अंसारी को हैदलपुर गांव के पास से धर दबोचा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह, राहुल कुमार और प्रशांत कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद