फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Mudha bridge in Dataganj will be completed at a cost of 104 crore rupees.

Budaun News: दातागंज में 104 करोड़ से पूरा होगा मुढ़ा पुल

Mon, 02 Feb 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The Mudha bridge in Dataganj will be completed at a cost of 104 crore rupees.
दातागंज क्षेत्र के गांव मुड़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच रामगंगा नदी पर बना पुल। संवाद
बदायूं। रामगंगा नदी पर स्थित अधूरे मुढ़ा पुल को अब 104 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से धनराशि जारी कर दी गई है। यह वही पुल है, जहां 24 नवंबर 2024 को कार गिरने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। ये लोग गूगल मैप के सहारे इस रास्ते पर कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन

दातागंज क्षेत्र के गांव मुढ़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच रामगंगा नदी पर बने इस पुल का एक हिस्सा सितंबर 2023 में आई भीषण बाढ़ में बह गया था। इसके बाद से पुल अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन



पुल की लंबाई 200 मीटर बढ़ेगी, 400 मीटर का नया संपर्क मार्ग बनेगा
पुल के स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से आईआईटी रुड़की से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई थी। टीम ने जनवरी 2025 में मॉडल स्टडी कर चार माह बाद अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपी। रिपोर्ट में पुल की लंबाई 200 मीटर बढ़ाने, 400 मीटर का नया संपर्क मार्ग बनाने और करीब तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त संपर्क मार्ग विकसित करने की सिफारिश की गई थी। आईआईटी की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 104 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। अब जल्द ही लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन लोगों की हो चुकी है मौत
- 12 सितंबर 2023 को रामगंगा में आई भीषण बाढ़ के दौरान पुल का संपर्क मार्ग पूरी तरह से कट गया था। इसके बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों की आवाजाही ठप हो गई थी। मरीजों को अस्पताल ले जाना, बच्चों का स्कूल जाना और किसानों का खेतों तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया था।
इसके अलावा, 24 नवंबर 2024 को गुरुग्राम से फरीदपुर में एक शादी समारोह में जा रहे कार सवार मैनपुरी के बिछवां निवासी अमित सिंह (38), फर्रुखाबाद के एमादपुर हीरामन निवासी अजीत कुमार (35) और उनके चचेरे भाई नितिन (30) इस अधूरे पुल से कार सहित गिर गए थे, जिससे तीनों की मौत हो गई थी। तीनों गूगल मैप के सहारे रास्ता तय कर रहे थे। हादसे के बाद गूगल को अपने मैप से इस पुल का रास्ता हटाना पड़ा था।


पुल बनने से फरीदपुर की दूरी 38 किमी दूरी हो जाएगी कम
वर्तमान में दातागंज से फरीदपुर जाने के लिए 68 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल पूरा हो जाने के बाद यह दूरी घटकर मात्र 30 किलोमीटर रह जाएगी। इससे करीब 38 किलोमीटर की दूरी कम होगी, जिससे लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। यह मार्ग दातागंज से फरीदपुर होते हुए तिलहर, कटरा, शाहजहांपुर, लखनऊ और सीतापुर जाने का सीधा रास्ता भी है।


पहले 42 करोड़ की लागत से बना था पुल
दातागंज तहसील के गांव मुढ़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच रामगंगा नदी पर करीब पांच साल पहले 42 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा पुल बनाया गया था। इस पुल के बनने से दातागंज और फरीदपुर के बीच की दूरी काफी कम हो गई थी। हालांकि, वर्ष 2023 में आई भीषण बाढ़ के दौरान रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से फरीदपुर की ओर का करीब 180 मीटर लंबा संपर्क मार्ग 12 सितंबर को बह गया था, जिससे पुल बेकार हो गया था।



मुख्यमंत्री से मिलकर स्वीकृत कराया बजट
पुल के पूरा हो जाने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। इस पुल को बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी से मिलकर बजट स्वीकृत करने की मांग की थी। इसके बाद अब शासन से 104 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके लिए जिला स्तर से लेकर शासन स्तर तक लगातार प्रयास किए गए, जिसका परिणाम अब सामने आया है। - राजीव कुमार सिंह, विधायक दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed