{"_id":"6afb62d957c112d62a010ec7","slug":"man-convicted-of-a-lethal-attack-using-a-knife-and-a-brick-sentenced-to-ten-years-in-prison-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177808-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चाकू व ईंट से जानलेवा हमला करने के दोषी को दस वर्ष की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चाकू व ईंट से जानलेवा हमला करने के दोषी को दस वर्ष की कैद
विज्ञापन
बदायूं। अपर सत्र न्यायाधीश ऋषि कुमार की कोर्ट ने रुपये के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक पर चाकू, ईंट से जानलेवा हमला करने के मामले में अभियुक्त राजेश उर्फ रज्जन निवासी ग्राम खेड़ा पूर्वी, थाना बिल्सी को दोषी करार देते हुए दस वर्ष कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अर्थदंड की वसूली होने पर 15 हजार रुपये की धनराशि घायल मोहित सिंह को प्रतिकर के रूप में अपील की अवधि समाप्त होने या अपील के निर्णय के अधीन प्रदान करने का आदेश दिया है।
ग्राम खेड़ा पूर्वी निवासी अजय कुमार ने बिल्सी थाने में 9 अक्तूबर 2024 को तहरीर देकर कहा कि 7-8 अक्तूबर 2024 की देर रात 2 बजे उसका छोटा भाई घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान गांव के राजेश उर्फ रज्जन ने जान से मारने की नियम से मोहित पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए। उसके बाद ईंट से उसका सिर कुचल दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके भाई की पत्नी करिश्मा ने देखा तो राजेश वहां से भाग गया। करिश्मा ने उसे पहचान लिया था। तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए मोहित को बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मोहित के विरुद्ध जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर घटना से संबंधित चाकू, एक ईंट बरामद की। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
वादी मुकदमा ने कोर्ट में बताया था कि उसके भाई मोहित और आरोपी राजेश के बीच कहासुनी हुई थी। आरोपी राजेश ने कचहरी पर कुछ काम कराने के लिए उसके भाई को रुपये दिए थे। काम न होने पर उसके भाई ने राजेश को रुपये वापस कर दिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इधर कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आरोपी राजेश को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
अफीम डोडा छिलका रखने के दोषी को जेल में बिताई अवधि की सजा
बदायूं। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) सुरेंद्र पाल सिंह की कोर्ट ने एनडीपीएस के मामले में अफीम डोडा छिलका रखने के दोषी को जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई। चार हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। जुर्माने की धनराशि जमा नहीं करने पर उसे एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।
सहसवान थाने में तैनात तत्कालीन उपनिरीक्षक रजनीश कुमार ने 20 दिसंबर 2023 को क्षेत्र में गश्त करने के दौरान सुजावली तिराहे के पास आरोपी को पकड़ा था। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद कैफ निवासी गांव नदायल बताया। उसके थैले से दो किलो 500 ग्राम अफीम डोडा छिलका बरामद हुआ था। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पत्रावली का अवलोकन और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ने कोर्ट ने उसे दोषी ठहराते हुए जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई। संवाद