{"_id":"6afb62c9df8eef98c70e92a1","slug":"two-people-die-of-fever-in-prasiddhpur-badaun-news-c-123-1-sbly1001-177824-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रसिद्धपुर में बुखार से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रसिद्धपुर में बुखार से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज क्षेत्र के गांव प्रसिद्धपुर में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें नसीमा बी (54) और छत्रपाल (40) शामिल हैं। दोनों को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। दातागंज तहसील के प्रसिद्धपुर गांव में कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं।
प्रशासक राममूर्ति ने बताया कि गांव में फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर समय से जांच और दवाएं भी उपलब्ध नहीं हो रही हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगवाने, मरीजों की जांच कराने, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि गांव में भेजकर मौत की जानकारी की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।