{"_id":"6afb629ac63e1d26b7023b53","slug":"the-dm-and-adm-initiated-the-online-enumeration-process-by-performing-a-self-enumeration-badaun-news-c-123-1-ba11032-177785-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएम और एडीएम ने स्व-गणना कर ऑनलाइन गणना का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएम और एडीएम ने स्व-गणना कर ऑनलाइन गणना का किया शुभारंभ
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर से जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाते डीएम अवनीश और सी
बदायूं। डीएम अवनीश राय और एडीएम (फाइनेंस) महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को डीएम आवास पर स्व-गणना कार्यक्रम के प्रथम दिन अपने परिवार की स्व-गणना कर ऑनलाइन गणना का शुभारंभ किया। डीएम ने आमजन से अपील की है कि सभी लोग 30 नवंबर तक अपने-अपने परिवार की स्व-गणना अवश्य कर लें। इसके बाद डीएम और सीडीओ गामिनी सिंगला ने जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार के लिए संचालित प्रचार वाहन को कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जनगणना-2027 डिजिटल माध्यम से संपन्न कराई जा रही है। 30 नवंबर तक आमजन आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना पूरी होने के बाद प्राप्त एसई आईडी को सुरक्षित रखकर घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। एक दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनसंख्या की गणना 5,929 प्रगणक करेंगे। जनगणना कार्य के लिए कुल 26 चार्ज निर्धारित किए हैं, जिनमें 5 तहसील चार्ज, 7 नगर पालिका परिषद एवं 14 नगर पंचायत शामिल हैं। जनगणना कार्य संपन्न कराने के लिए 1,003 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। जनगणना के दौरान परिवार एवं उसके सदस्यों से निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण संचालित होगा, जिसमें निर्धारित अवधि के दौरान जन्म एवं मृत्यु से संबंधित विवरण संकलित कर आंकड़ों का मिलान किया जाएगा। जनगणना में बेघर व्यक्तियों को भी सम्मिलित किया जाएगा। उनकी गणना 4 जनवरी 2027 को सायंकाल से की जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति जनगणना से वंचित न रहे।
-- -
कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा
जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति से कोई दस्तावेज, प्रमाणपत्र या अन्य कागजात नहीं मांगे जाएंगे। न ही किसी प्रकार का शुल्क लिया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी व्यक्ति से ओटीपी नहीं मांगा जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वे अपना ओटीपी किसी से साझा न करें। प्रगणकों द्वारा प्राप्त सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी। आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रगणकों के पहचान पत्र पर क्यूआर कोड भी उपलब्ध रहेगा, जिसे स्कैन कर उनकी पहचान एवं प्रामाणिकता का सत्यापन किया जा सकेगा।
-- --
एसएसपी ने दिया जागरूकता का संदेश
जनगणना जागरूकता के लिए पुलिस कार्यालय में सेल्फी जोन बनाया गया है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने वहां पहुंचकर फोटोग्राफी कराई और उसकी तस्वीर साझा करते हुए आमजन को जनगणना के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। समस्त आमजनों से अपील है कि जनगणना में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें।
-- -
पहले दिन 693 लोगों ने की स्व-गणना की कोशिश, 73 पूरी कर सके प्रक्रिया
बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्व-गणना के पहले दिन जिलेभर में 693 लोगाें ने ऑनलाइन स्व-गणना करने की कोशिश की। नेटवर्क गड़बड़ रहने की वजह से 73 लोग ही स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर सके। उन्होंने बताया कि कई जगहों से जानकारी मिली कि नेटवर्क कमजोर होने से ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कत आई थी। मंगलवार से स्व-गणना की जिले में रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। संवाद