Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Efforts for better connectivity remain confined to paper; incomplete bridges force people to take detours.

Budaun News: बेहतर कनेक्टिविटी के प्रयास कागजों तक, पुल अधूरे होने से घूमकर जा रहे लोग

Tue, 17 Nov 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Efforts for better connectivity remain confined to paper; incomplete bridges force people to take detours.
बदायूं के सहसवान के बडेरिया घाट से जरीफपुर के बीच में बना रहा पुल। संवाद
बदायूं। जिले में बेहतर आवागमन और ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए दस स्थानों पर पुलों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है। दातागंज, बिसौली और सहसवान क्षेत्र में चार पुल और छह लघु सेतु नहीं बनने की वजह से हजारों लोगों को लंबा चक्कर काटकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

दातागंज क्षेत्र में मूढ़ा पुल और एप्रोच मार्ग का निर्माण वर्ष 2016 से चल रहा है, लेकिन करीब एक दशक बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। पुल और संपर्क मार्ग अधूरे होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दातागंज क्षेत्र में लघु सेतुओं का निर्माण भी कराया जा रहा है। सहसवान क्षेत्र में खिड़कवारी-मानपुर पुख्ता मार्ग पर लघु सेतु बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिसौली क्षेत्र के रानेट में पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर करना और लोगों की दूरी कम करना है, लेकिन निर्माण कार्य समय से पूरे नहीं होने के कारण लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। पुल और एप्रोच मार्ग तैयार होने के बाद ही आवागमन सुगम होता है मगर परियोजनाएं अभी अधूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बडेरिया घाट-जरीफपुर पुल अधूरा होने से 25 गांव के लोग परेशान
सहसवान क्षेत्र में महावा नदी के ऊपर बडेरिया घाट से जरीफपुर के बीच 21.85 करोड़ की लागत से 120.65 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जा रहा है, जो 23 मार्च 2025 में बनना शुरू हुआ। मार्च 2027 तक काम पूरा होना है, बावजूद इसके अब तक सेतु का फाउंडेशन व सब स्ट्रक्चर ही बना है। पहुंच मार्ग बनाया जा रहा है।
अब महज चार माह में इसका पूरा होना मुश्किल लग रहा है। इसके न बनने से ग्रामीणों को 10 किलोमीटर का अतिरिक्त फेर लगाना पड़ रहा है। अभी लोग कछला से जरीफपुर गढ़िया जाने के लिए सहसवान होते हुए निकल रहे हैं। कछला से 20 किलोमीटर सहसवान, उसके बाद जरीफपुर गढ़िया 14 किलोमीटर जाना पड़ता है। गांव बड़ेरिया से जरीफपुर गढ़िया के बीच में पुल बन जाने पर लोगों को कछला से सहसवान जाने की जरूरत नहीं होगी। वह सहसवान से काफी पहले बड़ेरिया गांव होते हुए जरीफपुर गढ़िया जा सकेंगे। पुल न बनने से बड़ेरिया गांव की तरफ के मूसेपुर, ममोड़ी, जखूपुरा, पतरचूहा, जरीफपुर की तरफ के नवाबगंज, पुरवनपुर, नसीर, भीकमपुर, सुजातपुर बेला, अब्बू नगर, खिड़कवारी आदि गांव के लोगों को परेशानी हो रही है।

इन लघु सेतु के नहीं बन सके एप्रोज मार्ग
औरंगाबाद ठप्पा जैमनी से खिड़कवारी मानपुर पुख्ता मार्ग पर लघु सेतु का निर्माण कार्य 53 लाख रुपये से 29 अक्तूबर 2025 को शुरू हुआ था, जो 17 जुलाई 2026 तक पूरा होना था, जो अभी अधूरा है।
यही हाल औरंगाबाद ठप्पा जैमनी से तोफी नगला को जाने वाले मार्ग का है। यह भी 53 लाख रुपये से पूरा होना था। यह 29 अक्तूबर 2025 से 11 जुलाई 2026 तक पूरा होना था, जो अभी पूरा नहीं हुआ है। इन लघु सेतुओं के एप्रोज मार्ग नहीं बनने से आने-जाने में दिक्कत हो रही है।




लघु सेतु लागत समयावधि
-कोटाल नगला से खिड़कवारी मानपुर पुख्ता पर भी लघु सेतु - 1.80 करोड़ -17 नवंबर 2025-17 फरवरी 2027
-आनंदपुर से करौरी सैदपुर मार्ग पर लघु सेतु -2.12 करोड़ -31 अक्तूबर 2025-26 जनवरी 2027
-महुआ खेड़ा देवी मंदिर मार्ग पर लघु सेतु -3.56 करोड़ -31 अक्तूबर 2025-पांच फरवरी 2027
-बसेला से अभयपुर मार्ग पर लघु सेतु -2.80 करोड़ -आठ दिसंबर 2025- 10 फरवरी 2027
-गुलाबगंज से उलाईखेड़ा मार्ग पर लघु सेतु -65 लाख - 25 मार्च 2025-10 जनवरी 2027
-तिलियाखेड़ा से हरसिंहपुर मार्ग पर लघु सेतु-2.77 करोड़ - 31 अक्तूबर 2025-छह जनवरी 2027


------क्षेत्रवासियों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी------




बडेरिया घाट से जरीफपुर के बीच में मार्च 2025 से लघु सेतु बनाए जा रहे हैं, जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। इसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। -आकाश चौहान, खिड़कवारी मानपुर पुख्ता, सहसवान
--

अभी 10 किलोमीटर का अतिरिक्त फेर लेकर आना-जाना पड़ता है। अगर यह बन जाए तो ग्रामीणों को काफी राहत मिल सकती है, लेकिन जिस गति से निर्माण चल रहा है। उससे समय पर पूरा होना मुश्किल लग रहा है। -दुर्वेश कुमार, नगला कोतल, सहसवान





नदी में पानी आने की वजह से कुछ समय के लिए काम प्रभावित हुआ था। अब मौसम सही है। ऐसे में काम तेजी से चल रहा है। तय समय पर काम पूरा करने की कोशिश की जाएगी। -धन प्रकाश, एक्सईएन, सेतु निगम, बरेली

बदायूं के सहसवान के बडेरिया घाट से जरीफपुर के बीच में बना रहा पुल। संवाद

बदायूं के सहसवान के बडेरिया घाट से जरीफपुर के बीच में बना रहा पुल। संवाद

बदायूं के सहसवान के बडेरिया घाट से जरीफपुर के बीच में बना रहा पुल। संवाद

बदायूं के सहसवान के बडेरिया घाट से जरीफपुर के बीच में बना रहा पुल। संवाद

बदायूं के सहसवान के बडेरिया घाट से जरीफपुर के बीच में बना रहा पुल। संवाद

बदायूं के सहसवान के बडेरिया घाट से जरीफपुर के बीच में बना रहा पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed