फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The miscreants who kidnapped the girl were seen in CCTV camera

Budaun News: सीसीटीवी कैमरे में दिखे बच्ची का अपहरण करने वाले बदमाश

Sat, 08 Mar 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who kidnapped the girl were seen in CCTV camera
उसहैत के कड्डी गांव में प्रभा की मां से पूछताछ करते एसएसपी डॉ.बृर्जेश कुमार।स्रोत-पुलिस
उसहैत (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र के कड्डी नगला में अपहृत हुई डेढ़ साल की मासूम बच्ची प्रभा का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह एवं सीओ शक्ति सिंह ने गांव पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी की। सीन रिक्रिएशन कराया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें गठित की है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की आधार पर कुछ संदिग्ध बाइक सवार ट्रेस किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार सकुशल बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी श्यामा बृहस्पतिवार दोपहर के समय डेढ़ साल की बेटी प्रभा को लेकर कड्डी नगला के सरकारी स्कूल के हैंडपंप से कपड़े धोने गई थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। दोनों बदमाशों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सरकारी स्कूल में कपड़े धोने की बात कहकर महिला को बातों में उलझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश बच्ची को उठाकर फरार हो गए। बाइक सवार बदमाश अटेना घाट की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। देर रात ही एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव एवं सीओ शक्ति सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों एवं परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई थी। वहीं, देर रात तक थाना पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
वहीं, देर रात ही पुलिस ने क्षेत्र के करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह फिर से सभी टीमें सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। संयुक्त टीमों ने अटैना से कंपिल और कलान व उसावां क्षेत्र के भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाली है। जिसमें कुछ सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार कुछ संदिग्ध दिखे।
पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों में दिख रहे बाइक सवारों के फोटो बच्ची की मां को दिखाकर बदमाशों की पहचान कराने में जुटी है। इसके साथ ही घटनास्थल का बीटीएस डाटा भी उठाया गया है। इससे पुलिस को काफी मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है। बावजूद इन सबके 24 घंटे में बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा है।




एसएसपी ने मां को दिया बिटिया को सकुशल लौटाने का आश्वासन
शुक्रवार सुबह एसएसपी गांव पहुंचे। यहां एसएसपी ने बच्ची की मां श्यामा और पिता पुष्पेंद्र से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बच्ची की मां को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी बेटी को पुलिस सकुशल बरामद कर लेगी। एसएसपी ने थाना पुलिस के साथ ही पुलिस की अलग-अलग पांच टीमें गठित की है। सभी टीमें सीसीटीवी कैमरों को ही मुख्य आधार मानकर बच्ची और बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed