फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The meritorious included in the state list were rewarded

Budaun News: प्रदेश की सूची में शामिल मेधावी किए गए पुरस्कृत

Fri, 10 May 2024 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
The meritorious included in the state list were rewarded
यूपी बोर्ड परीक्षा में मेधावी नियति वार्ष्णेय को पुरस्कृत करते पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्र
उझानी। संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मेधावी सम्मान समारोह हुआ। इसमें हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर सातवें स्थान पर रहीं नियति वार्ष्णेय और इंटरमीडिएट में जिला स्तर पर द्वितीय रहीं पल्लवी शर्मा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह प्रात: नौ बजे शुरू हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, कॉलेज प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और प्रबंधक रतन जिंदल ने देवी सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रा नियति वार्ष्णेय और पल्लवी शर्मा की लगन की तारीफ की। दोनों छात्राओं को कॉलेज की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों ने भी पुरस्कार पाया। मेधावियों में अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय के छात्र-छात्रा भी शामिल रहे।
विज्ञापन

समारोह में प्रधानाचार्य शैलेंद्र शर्मा और घनश्याम बाबू ने अतिथियों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए। मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति होडिल सिंह ने मेधावियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, डॉ. ब्रजेंद्र कुमार वार्ष्णेय, कमलेश कुमार वार्ष्णेय, संजय चौहान, अभिषेक जैन, रामप्रवेश यादव और रामकुमार गंगवार समेत दोनों विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed