फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Lucknow team inspected the house enumeration work.

Budaun News: लखनऊ की टीम ने किया मकान गणना कार्य का निरीक्षण

Fri, 12 Jun 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The Lucknow team inspected the house enumeration work.
मोहल्ला ब्राह्मपुर में निरीक्षण करती टीम। स्रोत पालिका - फोटो : सीमावर्ती पगडंडियों पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
बदायूं। जिले में मकानों की गणना का काम चल रहा है। कार्य का निरीक्षण करने के लिए लखनऊ से मंडल प्रभारी अभिषेक कनौजिया के नेतृत्व में टीम बदायूं पहुंची। उन्होंने मकान गणना का काम कर रही टीमों के कार्य को देखा। साथ ही पूर्व हो चुकी मकान गणना के काम को चेक किया। निरीक्षण के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन

जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में जिले में मकानों की गणना का काम 22 मई से किया जा रहा है, जो 20 जून तक चलेगा। प्रगणक मकानों की गणना सही से कर रहे हैं या नहीं, इसका निरीक्षण करने के लिए शासन की ओर से नामित लखनऊ मंडल के प्रभारी अभिषेक कनौजिया टीम के साथ पहुंंचे। उन्होंने जिला गणना प्रभारी चंदन के साथ शहर में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मपुर पहुंची। टीम प्रभारी ने जिन मकानों की गणना हो चुकी थी, उन्हें दोबारा चेक किया। वहां पर मकान पक्का है या नहीं, शौचालय बना है या नहीं समेत अन्य बिंदुओं की जांच की। गैर आवासीय मकानों को भी देखा। आस-पड़ोस से भी जानकारी एकत्र की। वहीं, लखनऊ मंडल प्रभारी ने गणना के कर्मचारियों को मानदेय देने के निर्देश दिए। नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि जल्द से जल्द मकान गणना का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed