फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The loving couple did a court marriage, there was a ruckus due to the complaint of love jihad

Budaun News: प्रेमी युगल ने की कोर्ट मैरिज, लव जिहाद की शिकायत से हंगामा

Sun, 20 Jul 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The loving couple did a court marriage, there was a ruckus due to the complaint of love jihad
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के ननाखेड़ा निवासी अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज की। उसके बाद वह दोनों गांव आकर घर रहने लगे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर लोगों ने लव जिहाद की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की। युवती ने बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से दूसरे समुदाय के युवक से शादी की है। उन्हें हाइकोर्ट से सुरक्षा के निर्देश भी हैं। इसके बाद पुलिस व सामाजिक संगठन के लोग लौट गए।
विज्ञापन

गांव ननाखेड़ा निवासी मुजाहिद के घर शनिवार को सामाजिक संगठन के लोग कछला चौकी पुलिस को लेकर पहुंचे। सामाजिक संगठन के लोगों ने मुजाहिद पर आरोप लगाए कि उसने दूसरे समुदाय की युवती को लव जिहाद में फंसाकर घर पर रख लिया है। इस बीच युवती ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के नागलोई विहार में रहती है। उसने करीब एक साल पहले अपनी मर्जी से मुजाहिद से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद कोर्ट मैरिज की है। इसके चलते उसके पिता ने मुजाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी तो वह हाइकोर्ट गए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने उन्हें सुरक्षा देने के लिए पुलिस को आदेश दिया है। इसके बाद से वह अपने पति के साथ यहां रह रही है। वह आठ माह की गर्भवती है। युवती ने बताया कि उसके परिजन अब शादी के लिए राजी हैं। वह किसी के बहकावे में नहीं आई है। पुलिस ने युवती के बताए गए सभी दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली की एक युवती ने यहां के दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज की है। वह बालिग है। दंपती के पास हाईकोर्ट के प्रोटेक्शन के दस्तावेज हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की है। जांच में आरोप निराधार साबित हुए है। - डॉ. देवेंद्र सिंह, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed