फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations of 50 cows dying at cow shelter in Budaun

बदायूं: गोशाला में 50 गायों की मौत का आरोप, कई बीमार, पशु चिकित्सकों ने शुरू किया उपचार

Sun, 27 Sep 2026 06:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 27 Sep 2026 06:08 PM IST
सार

बदायूं जिले के अभिगांव स्थित शारदा समिति गोशाला में गायों की मौत का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने 40 से 50 गायों की मौत और 25 के गंभीर होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Allegations of 50 cows dying at cow shelter in Budaun
गोशाला में दयनीय हालत में मिले गोवंश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के म्यांऊ विकास खंड क्षेत्र के अभिगांव में शारदा समिति बदायूं की ओर से संचालित गोशाला में बड़ी संख्या में गायों की मौत का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने रविवार को गोशाला पहुंचकर करीब 40 से 50 गायों की मौत होने की आशंका जताई है। करीब 25 गोवंश के गंभीर हालत में होने की बात कही गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोशाला में करीब 542 गोवंश पंजीकृत हैं। रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता और जिला अध्यक्ष प्रवेश दक्ष अपनी टीम के साथ गोशाला पहुंचे। पदाधिकारियों का आरोप है कि गोशाला में मृत गोवंश को जेसीबी की मदद से दफनाया जा रहा था। टीम ने मौके पर कई गोवंश को मृत अवस्था में देखा।
विज्ञापन


पदाधिकारियों का आरोप है कि गोशाला में गोवंशों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि कई गोवंश बीमार और कमजोर अवस्था में मिले। समय रहते उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई होती तो बड़ी संख्या में गोवंश की मौत को रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीमार गोवंशों का उपचार शुरू 
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने बीमार गोवंश का उपचार शुरू किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं, गोवंश की मौत और उपचार में कथित लापरवाही की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, गोवंश की मौत की वास्तविक संख्या और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ग्राम सचिव नौसी परवीन ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद वह यहां पहुंच गई और बीमार गायों का इलाज शुरू कराया है, कितनी गायों की मौत हुई हैं इसकी स्थिति मालूम की जा रही है। दो दिन से हो रही बारिश में गायों की मौत होने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed