फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Outrage erupts following the death of man injured in a murderous attack in Budaun

बदायूं: जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 27 Sep 2026 01:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 27 Sep 2026 01:47 PM IST
सार

बदायूं जिले के धर्मपुर टप्पा वैस गांव में 16 जून को हुए हमले में घायल योगेश की शनिवार को मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया, कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए।

विज्ञापन
Outrage erupts following the death of man injured in a murderous attack in Budaun
पुलिस ने मृतक के परिजनों को कराया शांत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर टप्पा वैस में 16 जून को हुए जानलेवा हमले में घायल युवक योगेश की शनिवार को मौत हो गई। इसके बाद रविवार को सुबह परिवार ने शव को गांव में रखकर हंगामा कर दिया। पुलिस के धारा बढ़ाने की बात पर परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए चले गए। 

विज्ञापन


परिजनों के हंगामे की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों से बातचीत शुरू की। परिवार के लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। योगेश के पिता ने कहा कि उनका बेटा तीन माह तक जूझता रहा। पुलिस ने आरोपियों को केवल जेल भेज दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों को फांसी पर चढ़ाया जाए। 
विज्ञापन


शव का अंतिम संस्कार नहीं करने पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत के मामले में केस दर्ज है और दो आरोपियों को जेल भी भेजा गया। परिजनों को बता दिया गया कि इसमें धाराएं और बढ़ाई जा रही हैं। तब वह युवक का अंतिम संस्कार कराने के लिए मान गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
16 जून को योगेश टेंट का काम करके घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर हालत में उसे दहगवां सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर बरेली रेफर किया गया था, जहां लंबे उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed