फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The investigating officer questioned the robbers who had looted the jeweler while they were in jail.

Budaun News: सराफ से लूट करने वाले बदमाशों से विवेचक ने जेल में की पूछताछ

Fri, 26 Dec 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The investigating officer questioned the robbers who had looted the jeweler while they were in jail.
बदायूं। सराफा व्यापारी से लूट करने वाले आरोपियों से विवेचक इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने जेल में पूछताछ की। आरोपियों ने तीन के अलावा अन्य बदमाश होने की बात कुबूल नहीं की है, जबकि पुलिस व घटना स्थल की फुटेज बता रही है कि बदमाश पांच थे।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा स्थित मुख्य बाजार में दिनदहाड़े असलहों से लैस बदमाशों ने बीते शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे सराफ की दुकान पर धावा बोल दिया था। तमंचे के बल पर सोने-चांदी के आभूषण बोरी में भर लिए, नगदी भी छीन ली। लूटपाट की घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो रहे बदमाशों को व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। फरार हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं लेकिन फरार आरोपियों का कहीं सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन




यह बदमाश जा चुके हैं जेल
बदमाशों में उघैती थाना क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर निवासी सचिन पुत्र स्वराज, बिसौली कोतवाली के गांव परसिया निवासी अंकित पुत्र धनवीर एवं आंवला कोतवाली के गांव राजपुर खुर्द निवासी प्रदीप पुत्र सुरेश जेल जा चुके हैं। अभी अन्य बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जांच में तीन ही बदमाश सामने आए हैं। पीड़ित व मौके की फुटेज में दो बाइक पर पांच लोग दिखे हैं। जेल में बंद बदमाशों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन उन्होंने भी तीन ही लोग शामिल होने की बात कही है।- डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed