{"_id":"f29d9296c1bf84d8a9528bab94623651","slug":"the-inaugral-ceremoney-of-kakora-fair-will-be-on-18th-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 18 को होगा मिनी कुंभ ककोड़ा में भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को होगा मिनी कुंभ ककोड़ा में भूमि पूजन
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 07 Nov 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 को होगा मेले का उद्घाटन, 200 सफाई कर्मियों लगेंगे
एडीएम प्रशासन अशोक कुमार और एसपी सिटी अनिल यादव ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित कैंप कार्यालय में बैठक कर मेला की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव पटियाली (कासगंज) के एसडीएम परवेज अहमद, सीओ अमृतलाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में वाच टावरस, स्नान घाट, गोताखोर, नावों आदि की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित करें। सीएमओ चिकित्सा सुविधा के लिए अस्थायी चिकित्सालय, पर्याप्त दवाइयां और एंबुलेंस की व्यवस्था करें। श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए रोडवेज और प्राइवेट बसों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। मेला में जुआ, शराब, मांस, मदिरा पान तथा पॉलिथीन के प्रयोग पर पाबंदी रहेगी। एडीएम ने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला में पेयजल, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था करें। साफ-सफाई के लिए पंचायत राज विभाग से 150 सफाई कर्मी तथा स्थानीय निकायों से 50 सफाई कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इसके लिए पालिका के ईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल और घुड़सवार पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। एनसीसी तथा एनएसएस की भी सेवाएं ली जाएंगी। स्नान करने वालों की सुरक्षा के लिए बैरीकेटिंग और उससे संबंधित सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। विकास प्रर्दशनी भी लगेंगी। मेला ककोड़ा में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाए जाने के साथ ही पल्स पोलियो, साक्षरता मद्य निषेध, एड्स आदि से संबंधित जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।