फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The identity of the youth who took the child is not known

Budaun News: बालक को ले जाने वाले युवक की पहचान नहीं

Mon, 26 Jun 2023 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The identity of the youth who took the child is not known
आठ वर्षीय आहिल की गला घोंटकर हत्या का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने दो-तीन अन्य संदिग्ध युवकों से भी की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। मासूम आहिल की गला घोंटकर हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज में मासूम को लेकर जा रहे युवक की पहचान नहीं हो पा रही है। इस मामले में कुछ अन्य संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
शुक्रवार शाम बहादुरगंज मोहल्ला निवासी मासूम आहिल पुत्र सरवर मियां का शव बाईपास किनारे मक्का के खेत में मिला था। बाद में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की तो एक युवक मासूम को लेजाता दिखा पर चेहरा साफ न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह फुटेज आहिल के माता-पिता को भी दिखाई गई, पर सरवर मियां और उनकी पत्नी चंदवी भी युवक को नहीं पहचान सके।
विज्ञापन

मामले के खुलासे के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम को भी लगा दिया गया है। कुछ मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी ट्रेस कराई जा रही है। बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
बरेली-मथुरा हाईवे किनारे कुलदीप शर्मा के मक्का के खेत से आहिल का शव कब्जे में लेने से पहले फोरेंसिक टीम ने नमूने भी लिए थे। ऐसे में अब पुलिस को रिपोर्ट का भी इंतजार है। यही नहीं मासूम के घर आने-जाने वाले लोगों के संबंध में भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

-
मासूम आहिल के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। कई बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है। फुटेज भी उसमें शामिल है। उम्मीद है कि जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा।
- मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed