{"_id":"69dff505deeb824f6f078ee5","slug":"the-hpcl-plant-will-commence-operations-only-after-another-trial-run-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161670-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक और ट्रायल के बाद ही शुरू होगा एचपीसीएल प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक और ट्रायल के बाद ही शुरू होगा एचपीसीएल प्लांट
विज्ञापन
एचपीसीएल प्लांट। संवाद
- फोटो : Samvad
बदायूं। सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दो अधिकारियों की हत्या के बाद से ठप पड़ा संचालन अभी शुरू नहीं हो सका है। बुधवार को भी प्लांट को चालू किए जाने की उम्मीद पूरी नहीं हो पाई। हालांकि, प्लांट के भीतर मशीनों की मरम्मत, सफाई और तकनीकी खामियों को दूर करने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है और अब संचालन शुरू करने से पहले अंतिम ट्रायल की तैयारी चल रही है।
प्लांट में बीते करीब एक माह से बंद पड़ी मशीनों की गहन जांच की गई है। तकनीकी टीमों द्वारा मशीनों में जमी गंदगी को साफ करने के साथ ही आवश्यक मरम्मत कार्य भी किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि अब अधिकांश मशीनें संचालन के लिए तैयार हैं, लेकिन पूरी प्रणाली को एक साथ परखने के लिए एक और फुल ट्रायल किया जाना जरूरी है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्लांट को दोबारा शुरू करने में किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं की जाएगी। सभी सुरक्षा मानकों और तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरी तरह परखने के बाद ही संचालन शुरू किया जाएगा। पिछले घटनाक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्लांट में एक बार फिर से ट्रायल किया जाना प्रस्तावित है। इस ट्रायल में सभी मशीनों और प्रक्रियाओं की समुचित जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रायल सफल रहने के बाद ही प्लांट का विधिवत संचालन शुरू किया जाएगा।