फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The government plans to let workers village

गांव-गांव मोदी सरकार की योजनाएं बताएं कार्यकर्ता

Sun, 07 Feb 2016 11:44 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 07 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक गौरीशंकर मंदिर में हुई। इसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में कराए जा रहे तमाम जनहितकारी कार्यों को जनता के बीच ले जाने का काम कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर करना होगा। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को बताना होगा, जिससे इसका सीधा लाभ जनता को मिल सके। क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा दी गई कृषि बीमा योजना से किसान की फसल का प्राकृतिक आपदा में नुकसान होने पर उसकी भरपाई बीमा कंपनी की ओर से की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि मिशन 2017 को कार्यकर्ताओं के साथ फतेह करूंगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जो आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान सुधीर श्रीवास्तव, रवींद्र पाल सिंह, उमेश राठौर, राजेश्वर पटेल, अजीत वैश्य, सत्यवीर सिंह, अमित मथुरिया, धर्मेंद्र शाक्य, रामवीर सिंह, विनोद शर्मा, सीमा राठौर, मुनीश अग्रवाल, अमित मौर्य, धरम सिंह, मनोज मोदी, विनोद कुमार, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed