Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arrangements being streamlined at centers for UP Board examinations

Budaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों पर दुरुस्त हो रहीं व्यवस्थाएं

Thu, 26 Nov 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Arrangements being streamlined at centers for UP Board examinations
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिले के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का काम शुरू हो गया है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने के लिए 98 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, शौचालय और परीक्षा कक्षों को दुरुस्त कराया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन परीक्षा से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। ऐसे में जिन कॉलेजों में कैमरे खराब हैं या उनकी कवरेज में कमी है, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। इसके अलावा शौचालयों की मरम्मत, साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। परीक्षा कक्षों में टूटी खिड़कियों, दरवाजों और अन्य जरूरी सुविधाओं को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की उपलब्धता और कक्षों की साफ-सफाई भी कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों की टीम पहुंच सकती है, ऐसे में कॉलेज प्रबंधन किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को असुविधा न हो और केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्था रहे, इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि बोर्ड कार्यालय के निर्देशों के अनुसार सभी केंद्रों को अपनी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed