फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The first 'Bada Mangal' was celebrated with great pomp and grandeur at the 84 Ghanta Hanuman Temple.

Budaun News: 84 घंटा हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पहला बड़ा मंगल

Tue, 05 May 2026 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The first 'Bada Mangal' was celebrated with great pomp and grandeur at the 84 Ghanta Hanuman Temple.
84 घंटा हनुमान मंदिर पूजा करते भक्त। स्रोत भक्त
बदायूं। सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं के जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मंदिर को बेला के फूलों की लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। फूल बंगला, हनुमान जी का दरबार और पूरा परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुबह करीब आठ बजे सिंदूर और चमेली का तेल व चोला चढ़ाकर हनुमान जी का शृंगार किया गया। इसके बाद नवीन वस्त्र और आभूषण धारण कराए गए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लड्डुओं का भोग लगाया गया। शाम साढ़े सात बजे श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद महाआरती उतारी गई। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि हनुमान कलयुग के जागृत देव हैं। उनकी कृपा से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा मंगल का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी का मिलन हुआ था। कार्यक्रम में शहर के अनेक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर राजकुमार सिंह सेंगर, रामगोपाल, प्रदीप, वंश, अखिलेश, आलोक, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed