बदायूं। डीएम ने घुड़सवारी कर मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
डीएम और एसएसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र को 06 जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र एक कोतवाली, 14 अस्थायी चौकियां, 15 वॉच टावर और एक फायर स्टेशन स्थापित किया गया है, जिसमें 7 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।