फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The entire district unit of the Badaun SP was dissolved except for the district president.

Budaun News: बदायूं सपा जिलाध्यक्ष को छोड़कर पूरी जिला इकाई भंग

Sat, 01 Nov 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The entire district unit of the Badaun SP was dissolved except for the district president.
बदायूं। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को बदायूं जिले में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए पार्टी की पूरी जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस आदेश से जिला संगठन से लेकर फ्रंटल कमेटियों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि समाजवादी पार्टी जनपद बदायूं की जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य और सभी फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं फ्रंटल कमेटियों के सदस्य, जिलाध्यक्ष को छोड़कर, तत्काल प्रभाव से भंग किए जाते हैं।
विज्ञापन

आदेश में यह भी कहा गया है कि समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के वे सभी सदस्य और पदाधिकारी जो बदायूं जिले से संबंधित हैं, साथ ही फ्रंटल संगठनों की प्रदेश कमेटियों से जुड़े पदाधिकारी भी इस आदेश के तहत भंग किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टीम के गठन की तैयारी शुरू
सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला आगामी पंचायत चुनावों और संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से लिया गया है। पार्टी जल्द ही जिले में नई जिला कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा कर सकती है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व लंबे समय से जिले में संगठन की सक्रियता को लेकर असंतुष्ट था, और कई स्तरों पर अंतरविरोध व निष्क्रियता की शिकायतें मिल रहीं थीं।

नेताओं में मची हलचल
प्रदेश अध्यक्ष के आदेश के बाद जिले के समाजवादी खेमे में हलचल मच गई है। कई वरिष्ठ नेता इसे संगठन में नई ऊर्जा भरने की दिशा में उठाया गया कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ स्थानीय नेताओं ने इस फैसले को लेकर नाराजगी भी जताई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रदेश नेतृत्व अब जिले में नए चेहरों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका देने की तैयारी में है।

निष्क्रियता पर गाज, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने यह कदम संगठन को चुनावी वर्ष में पूरी तरह सक्रिय और सशक्त बनाने के उद्देश्य से उठाया है। माना जा रहा है कि यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रणनीति के अनुरूप है, जिसमें वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। जिला समाजवादी राजनीति का गढ़ माना जाता है, ऐसे में पार्टी का यह फैसला आने वाले दिनों में जिले की सियासी दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।



पार्टी हाईकमान ने जिला इकाई को भंग करने का निर्णय लिया है। जल्द ही जिले में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। - आशीष यादव, जिलाध्यक्ष सपा

जिले में जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन होगा। मेहनती, ईमानदार व पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार संगठन को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। -आदित्य यादव, सपा सांसद, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed