{"_id":"6aaa43eac86483b3c900406b","slug":"woman-found-hanging-from-a-noose-in-a-tin-shed-on-the-roof-murder-alleged-in-budaun-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: छत पर टीनशेड में फंदे से लटका विवाहिता का शव, हत्या का आरोप, मायके वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: छत पर टीनशेड में फंदे से लटका विवाहिता का शव, हत्या का आरोप, मायके वालों ने किया हंगामा
Wed, 16 Sep 2026 01:10 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:10 PM IST
सार
उसावां थाना क्षेत्र के गूराबरेला गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह मायके पक्ष के लोग पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम गूराबरेला में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर की छत पर टीन शेड में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के साथ मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ग्राम गूराबरेला निवासी जितेंद्र की 20 वर्षीय पत्नी रोशनी का मंगलवार रात करीब दस बजे किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद रोशनी छत पर चली गई। करीब आधे घंटे तक जब वह नीचे नहीं आई तो पति जितेंद्र उसे देखने के लिए छत पर गया। वहां टीन शेड में रोशनी फंदे से लटकी मिली। जितेंद्र के शोर मचाने पर परिजन छत पर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारकर उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों से मारपीट की चर्चा
बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर रोशनी के मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ससुराल पक्ष में जो भी व्यक्ति मिला, उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर रोशनी के मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ससुराल पक्ष में जो भी व्यक्ति मिला, उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
मृतका के पिता दातागंज क्षेत्र के ग्राम कोली निवासी कुंवर पाल ने बताया कि उनकी पुत्री रोशनी की शादी जितेंद्र के साथ छह फरवरी 2026 को हुई थी। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। अभी तक मायके पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।