{"_id":"6a9c7485722b9fc5d3073753","slug":"the-dowry-harassment-case-could-not-be-resolved-even-at-the-panchayat-level-badaun-news-c-123-1-sbly1035-172375-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पंचायत में भी नहीं सुलझ सका दहेज उत्पीड़न का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पंचायत में भी नहीं सुलझ सका दहेज उत्पीड़न का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। दहेज में बाइक की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पंचायत में भी सुलह नहीं हो पाई। आरोप है कि पति समेत उसके परिजनों ने विवाहिता को धमका दिया। पुलिस ने पति समेत उसके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पीयरखंदना निवासी ओम सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी राजकुमारी की शादी करीब छह साल पहले कछला निवासी धर्मेंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ साल बाद ही धर्मेंद्र और उसके परिजन दहेज में बाइक नहीं मिलने पर राजकुमारी को प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले पति और उसके परिजनों ने राजकुमारी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने पिता के घर में शरण ली। ओम सिंह ने ग्रामीणों समेत रिश्तेदारों को बुलाकर दोनों पक्ष में सुलह की कोशिश कराई। आरोप है कि पंचायत में आरोपियों ने राजकुमारी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि ओम सिंह के प्रार्थनापत्र के आधार पर राजकुमारी के पति ओम सिंह, ससुर हरीओम, सास राजकुमारी, देवर अमन, ननद कंचन और रचना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।