{"_id":"66f9955470b77b4474088c05","slug":"the-dog-was-caught-by-its-tail-and-legs-spun-reeled-and-thrown-away-death-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126776-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कुत्ते को पूंछ और टांगों से पकड़कर घुमाया, रील बनाकर फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कुत्ते को पूंछ और टांगों से पकड़कर घुमाया, रील बनाकर फेंका, मौत
विज्ञापन
कुत्ते के पैर पकड़कर घसीटता युवक। स्रोत-वीडियोग्रैब
बदायूं। कुत्ते को उसकी पूंछ पकड़कर घुमाना और रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करना भारी पड़ गया। गांव के नेत्रपाल की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक पर आरोप है कि फेंके जाने से कुत्ते की मौत हो गई। युवक ने उसका शव भी गायब कर दिया है।
मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर का है। गांव निवासी नेत्रपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के रहने वाले कुलदीप कुमार ने 21 सितंबर को एक कुत्ते को उसकी पूंछ व दोनों टांगों को पकड़कर घुमाया फिर दूर फेंक दिया। गाने के साथ रील बनाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी।
वायरल वीडियो के आधार पर की गई शिकायत के मुताबिक, आरोप है कि हरियाणवी गाने पर कुत्ते को उसकी दोनों टांगों व पूंछ पकड़कर उठाकर घुमाया गया। इसके बाद उसे दूर फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि चोट लगने से कुत्ते की मौत हो गई। नेत्रपाल ने युवक पर कुत्ता मारकर गायब करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।