फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The dismissed secretary of the cooperative society was made the accounting officer.

Budaun News: सहकारी समिति के बर्खास्त सचिव को बनाया लेखाधिकारी

Wed, 27 Sep 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 27 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
The dismissed secretary of the cooperative society was made the accounting officer.
बदायूं। साधन सहकारी समिति लखनपुर से बर्खास्त सचिव को तमाम जांचों में दोषी पाए जाने के बावजूद लेखाधिकारी (अकाउंटेंट) बना दिया गया। इसके बावजूद एआर काेऑपरेटिव मान रहे हैं कि बर्खास्त सचिव के खिलाफ एक और जांच चल रही है, लेकिन उन्होंने अकाउंटेंट नहीं बनाया। नए बोर्ड ने सचिव को अकाउंटेंट बनाया है।
विज्ञापन

ग्राम नगला शर्की निवासी बिजेंद्र सिंह पटेल का कहना है कि वह साधन सहकारी समिति लखनपुर के पूर्व सभापति हैं। वर्ष 2017-18 में जय शंकर मिश्रा उनकी समिति पर सचिव हुआ करते थे। उन्होंने समिति पर गेहूं धान की खरीद में काफी घोटाला किया था। उनकी शिकायत पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें वह दोषी पाए गए थे। उनके खिलाफ दो-दो एडीसीओ ने जांच की थी और इस समय तैनात एआर कोऑपरेटिव महेंद्र सिंह ने भी जांच की थी, जिस पर उन्होंने सचिव को हटाकर उनके हस्ताक्षरों की मान्यता समाप्त कर दी थी। उन्हें निलंबित भी कर दिया था।
विज्ञापन

उस दौरान एआर कोऑपरेटिव बरेली में तैनात थे। बाद में सीडीओ ने कमेटी बनाकर जांच कराई, उसमें भी सचिव के साथ-साथ कई और लोग दोषी पाए गए थे। वर्ष 2022 में सचिव की सेवाएं बर्खास्त कर दी गईं, लेकिन अब उन्हें फिर से बहाल कर दिया गया। उन्हें समिति पर ही अकाउंटेंट बना दिया गया। जिस बोर्ड ने उन्हें बहाल किया है। उसमें दो सदस्य समिति क्षेत्र में भी नहीं आते। इसके बावजूद उन्हें अकाउंटेंट बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव महेंद्र सिंह ने बताया कि जय शंकर मिश्रा को उन्होंने बहाल नहीं किया है। उन्हें नए बोर्ड ने बहाल किया है। उनके खिलाफ एक जांच अभी भी चल रही है। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वह इसकी जांच कराते हैं। तभी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed