फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The dead body of a woman was found hanging from a noose in the room

Budaun News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 19 Feb 2025 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a woman was found hanging from a noose in the room
मृतका बीना। फाइल फोटो
उझानी। संजरपुर गांव में विवाहिता का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला। घरेलू कलह में आत्महत्या की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

संजरपुर निवासी बीना (27) पत्नी सत्यवीर तोमर बुधवार की दोपहर घर में अकेली थी। परिवार की एक महिला घर पहुंची तो उन्हें कोई नजर नहीं आया। आवाज लगाने पर भी जब किसी का जवाब नहीं आया तो उन्होंने कमरे में झांका। कमरे में बीना को फंदे पर लटका देख वह चीख पड़ीं। आवाज सुनकर लोगों का जमघट लग गया।
विज्ञापन

पति समेत परिवार के अन्य लोग भी आ गए। विवाहिता के मायके बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पुसगवां से पिता भूरे और भाई ब्रजेश को भी बुला लिया गया। पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों और मायके पक्ष के लोगों से जानकारी करने के बाद शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि जिस कमरे में बीना का शव लटका मिला, उसका दरवाजा खुला था। बता दें कि बीना की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उनकी दो संतान में पांच साल का बेटा युग और डेढ़ साल की बेटी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि मामला घरेलू कलह से जुड़ा लगता है। मृतका के पिता की ओर से किसी तरह का आरोप भी नहीं लगाया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed