फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The closed dongle became a hindrance in the development work of the villages of Salarpur

Budaun News: सलारपुर के गांवों के विकास कार्यों में बंद डोंगल बने रोड़ा

Sat, 14 Jun 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The closed dongle became a hindrance in the development work of the villages of Salarpur
सिलहरी। विकास खंड सालारपुर में ग्राम प्रधानों के विकास कार्य ठप हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने दो मई को नए सचिवों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी प्रधानों के डोंगल एक्टिव नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

क्लस्टर भिंदुलिया प्लासी में सचिव धीरेंद्र पाल की जगह अजीत सिंह, भगवतीपुर में अजीत सिंह की जगह कृपाल सिंह, बनेई में दीपक गुप्ता की जगह सुधीर कुमार सिंह, दरावनगर में सुधीर कुमार सिंह की जगह दीपक गुप्ता, बिलहत में धर्मेंद्र सिंह की जगह वर्षा पाठक, अर्सिस बर्खिन में वर्षा पाठक की जगह धर्मेंद्र सिंह, कैली में देवेंद्र सिंह की जगह आदिल रशीद खान, लाही फरीदपुर में आदिल रशीद की जगह देवेंद्र सिंह को सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी सचिवों ने चार्ज संभाल लिया है। चार्ज लेने के बाद विकास खंड से नए सचिवों और प्रधानों के डोंगल एक्टिव किए जाते हैं। लेकिन एक महीने बाद भी यह काम नहीं हुआ है। इससे ग्राम प्रधान नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों का कहना है कि वे विकास कार्य और संचारी रोग नियंत्रण के लिए धनराशि नहीं निकाल पा रहे हैं। सफाई और फॉगिंग जैसे जरूरी काम रुके हुए हैं। डोंगल एक्टिवेशन का काम सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को करना है। लेकिन वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

बीडीओ नितिन कुमार ने बताया कि प्रधानों की समस्या के बारे में जानकारी मिली है। कोशिश है कि जल्द ही सभी के डोंगल चालू करवाए जाएं, ताकि विकास कार्य प्रभावित न होने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed