फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The city is backward, the students of the countryside increased the value

Budaun News: शहर पिछड़ा, देहात क्षेत्र के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान

Sat, 13 May 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The city is backward, the students of the countryside increased the value
रिजल्ट आने पर खिले परीक्षार्थियों के चेहरे, स्कूल में साथियों के साथ ली सेल्फी
विज्ञापन

- जिले में 10वीं के 1523 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें 1509 ने दी परीक्षा
- 12वीं में 1566 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, 1525 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सीबीएसई की ओर से शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। पिछली बार की तरह इस बार भी छात्राएं हावी रहीं। इस बार सीबीएसई के रिजल्ट में शहर पिछड़ा है और देहात ने मुकाम हासिल किया है। यूपी बोर्ड में भी इस बार देहात क्षेत्र के परीक्षार्थियों ने जिले का गौरव बढ़ाया था।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को रिजल्ट जारी किया है। इस बार जिले में 10वीं में 1523 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 1509 छात्र-छात्रााओं ने परीक्षा दी थी। वहीं 12वीं में 1566 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 1525 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। हालांकि शुक्रवार सुबह तक स्कूल स्टाफ से लेकर छात्र-छात्राओं तक को रिजल्ट आने की जानकारी नहीं थी। लेकिन दोपहर के समय सीबीएसई ने रिजल्ट जारी कर दिया। जानकारी होने पर छात्र-छात्राओं को धड़कनें तेज हो गई। पिछली बार की तरह इस बार भी 10वीं व 12वीं में जिले में टॉप छात्राओं ने किया। जहां 12वीं में संस्कृति और 10वीं अग्रिमा आगे रहीं, हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है कि यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई बोर्ड में देहात क्षेत्र के परीक्षार्थियों ने जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन


रीजनल ऑफिसर सीबीएसई के निर्देश हैं कि मुख्य पांच विषय के ही नंबरों को जोड़ा जाए। एडिशनल विषय के नंबर नहीं जोड़े जाएं। एडिशनल विषय को उसी दिशा में दूसरे विषय के साथ बदल सकते हैं, जब परीक्षार्थी किसी विषय में फेल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पविता यादव, सिटी कोआर्डिनेटर सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed