फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the bus transpotration will not be crowdy in bhai dooj festival

दिावाली-भैयादूज पर बसों में नहीं होगी मारामारी

Tue, 10 Nov 2015 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 10 Nov 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
the bus transpotration will not be crowdy in bhai dooj festival
रोडवेज ने दिल्ली रूट से लेकर स्थानीय स्तर पर बढ़ाईं बसें
विज्ञापन


दिल्ली जाने के लिए वाया सहसवान, वाया चंदौसी और वाया बिल्सी होकर अमूमन 50 बसें रोजाना भेजी जाती थीं, लेकिन त्योहार को देखते हुए बसों की संख्या 70 पर पहुंच गई है। सवारियां निकलने की वजह से दिल्ली रूटों से आय में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यह जानकारी देते हुए एआरएम वीके शुक्ला ने बताया कि सर्वाधिक ध्यान दिल्ली रूट पर दिया जा रहा है। 80 प्रतिशत बसें दिल्ली रूट पर संचालित कराई जा रही हैं।
बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-बरेली, बदायूं-कासंगज,बदायूं-जलालाबाद आदि स्थानीय रूटों पर भी बसों की कमी नहीं है। स्थानीय रूटों पर रोडवेज की 15 और अनुबंधित  27 बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों के आवगमन में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इससे स्थानीय यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


बसों में खूब हो रही भीड़
बदायूं। रोडवेज के तमाम इंतजाम करने के बावजूद बसों में खासी भीड़ हो रही है। बस अड्डे को छोड़कर रास्ते में बसों का इंतजार करने वाली सवारियों को बैठने के लिए सीट बमुश्किल से मिल रही है। रोडवेज और प्राइवेट बसों में भी यात्रियों की भारी भीड़ हो रही है। लोग घरों में जल्दी पहुंचने के लिए मैजिक, जीप आदि वाहनों पर लटकने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed