फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man climbed on tower, man protest, suicide threat, illegal occupation on road, budaun news, up news,

टावर पर चढ़ा युवक तब जागे अफसर: 11 साल से दबंगों ने घेर रखा था रास्ता, पांच घंटे में हो गया कब्जामुक्त

Sun, 16 Jul 2023 01:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 16 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

गांव पसेई में एक युवक अवैध कब्जे के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे गांव में खलबली मच गई। सूचना पर अफसर मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी की। जिस रास्ते पर 11 साले से दबंग कब्जा जमाए थे, उसे पांच घंटे में मुक्त करा दिया गया। 

विज्ञापन
man climbed on tower, man protest, suicide threat, illegal occupation on road, budaun news, up news,
पांच घंटे में कब्जामुक्त हुआ रास्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव पसेई में पिछले 11 साल से रास्ते पर कब्जा जमाए बैठे दबंगों से परेशान होकर 30 वर्षीय युवक रामजीत यादव शनिवार सुबह गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर प्रधान, तहसीलदार, डीडीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की परेशानी देखकर अधिकारियों ने तुरंत जेसीबी मशीन मंगाकर रास्ता खुलवाया, तब कहीं पांच घंटे बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। उसके और कब्जा करने वाले शिशुपाल के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


ग्राम पसेई निवासी रामजीत यादव पुत्र दलपत सिंह वर्ष 2012 से परेशान है। रामजीत के अनुसार उसके घर के रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया, जिससे केवल पैदल निकलने का रास्ता रह गया। वर्ष 2012 से वह लगातार रास्ते को कब्जा मुक्त कराने की मांग कर रहा था लेकिन आज तक किसी ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


पिछले तीन माह से उसने लगातार आईजीआरएस पर शिकायत की। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों को भी तमाम शिकायती पत्र दिए लेकिन हर बार दबंग अपनी चाल में कामयाब रहे। जब रास्ता कब्जा मुक्त नहीं हुआ तो थक हारकर विरोध में वह शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे अपने गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अफसर मौके पर पहुंचे 

उसे देखकर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर ग्राम प्रधान होराम भी आ गए। उन्होंने युवक को मोबाइल टावर से उतारने की कोशिश की। युवक ने कहा कि पहले रास्ता कब्जा मुक्त कराएं तब वह मोबाइल टावर से नीचे उतरेगा। प्रधान ने तुरंत सूचना थाना पुलिस और डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पांडेय, तहसीलदार सदर करनवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी आ गई।

जिला विकास अधिकारी ने युवक की परेशानी सुनी तो वह खुद हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव को भी वहां बुला लिया। एक जेसीबी भी मंगाई गई। जिसके बाद रास्ते को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू हुई। करीब पांच घंटों में रास्ता कब्जामुक्त करा दिया गया। इसके बाद युवक टावर से नीचे उतरा। पुलिस ने टावर से उतरने के बाद रामजीत यादव को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कब्जा करने वाले शिशुपाल को भी हिरासत में लिया। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

लेखपाल के करीबी हैं आरोपी 

आईजीआरएस पर शिकायत के बाद जवाब में फर्जी रिपोर्ट लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिन्होंने रास्ते पर कब्जा किया था। वह लेखपाल के काफी नजदीकी हैं। गांव में जब भी लेखपाल आता तो कब्जा करने वाले उसका बैग लेकर साथ में घूमते। ऐसे में लेखपाल हमेशा कब्जा करने वालों के साथ रहा। यह बात सामने आने के बाद तहसीलदार ने लेखपाल की खूब फटकार लगाई।

जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पांडेय ने बताया कि रास्ते पर कब्जे के विरोध में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। गांव पहुंचकर तुरंत जेसीबी मशीन मंगाई। फिर रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। युवक मोबाइल टावर से नीचे उतर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed