फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of Kadar Chowk's Bunty was found in Ujhani

Budaun News: कादरचौक के बंटी का था उझानी में मिला शव

Thu, 06 Feb 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The body of Kadar Chowk's Bunty was found in Ujhani
बंटी उर्फ पिंटू। फाइल फोटो
उझानी। हजरतगंज गांव के पास जंगल में मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त कादरचौक के बंटी उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। परिजन का कहना है कि बंटी को पड़ोस का युवक इंद्रपाल बरेली में दावत में चलने की बात कहकर ले गया था। पुलिस अब हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन

बंटी उर्फ पिंटू के पिता भगवान दास के मुताबिक, उनके बेटे को पड़ोसी युवक इंद्रपाल मंगलवार शाम करीब सात बजे घर से बुला ले गया था। बुधवार सुबह इंद्रपाल तो लौट आया, लेकिन उसके साथ पिंटू नहीं था। पूछने पर उसने पिंटू के बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद इंद्रपाल अपने घर से भाग गया।
विज्ञापन

भगवान दास समेत उनके परिजनों को जब उझानी में अज्ञात शव मिलने के बारे में पता लगा तो वह फोन पर बात करने के बाद मोर्चरी में रखे शव को देखने पहुंचे। वहां उन्होंने शव की शिनाख्त बेटे के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे कोतवाली आए मृतक के परिजनों ने पड़ोसी इंद्रपाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। हालांकि परिजनों ने इंद्रपाल और पिंटू के बीच किसी तरह की कोई रंजिश नहीं होने की बात कही है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिली तहरीर के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कातिल पकड़ा जाएगा।

घटना में इंद्रपाल के अलावा और भी हो सकते हैं शामिल
पुलिस का मानना है कि इंद्रपाल के साथ हत्या में और भी लोग शामिल रहे होंगे। शव बरामदगी के दौरान मृतक के शरीर पर चोटों के जो निशान थे, वह तो इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि हत्या कर शव कोई अकेला नहीं फेंक सकता। पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल की तलाश शुरू कर दी है। उसके पकड़े जाते ही असलियत भी सामने आ जाएगी।


पति की हत्या की खबर सुन बदहवास हुई पत्नी
पिता भगवान सिंह ने बताया कि उनके चार बेटों में पिंटू तीसरे नंबर का था। पिंटू और उससे बड़े दो बेटों की शादी हो चुकी है। पिंटू का पांच महीने का बेटा है। बृहस्पतिवार दोपहर पत्नी काजल को जब पिंटू की हत्या के बारे में भनक लगी तो वह बदहवास हो गई। मासूम बेटे को तो अभी इस बात का भी ज्ञान नहीं है कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया।

बंटी उर्फ पिंटू। फाइल फोटो

बंटी उर्फ पिंटू। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed