{"_id":"68d1b0d3dbde23f78b0accc1","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-after-an-argument-with-his-wife-badaun-news-c-123-1-bdn1010-147569-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पत्नी से कहासुनी के बाद फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पत्नी से कहासुनी के बाद फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
आशीष। फाइल फोटाे
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला सालार निवासी आशीष (25) पुत्र होती लाल ने अपनी पत्नी से कहासुनी के बाद खेत में पाखड़ के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के हाथ में सुसाइड नोट भी लिखा मिला है। पुलिस इसको आधार मानते जांच कर रही है। युवक की आत्महत्या की सूचना पर परिवार वाले रोते-विलखते मौके पर पहुंचे।
मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी से कुछ अनबन रहती थी। सोमवार की सुबह दोनों के बीच हल्की कहासुनी होने पर वह घर से चला गया। दोपहर में ग्रामीणों ने उसके फंदा पर लटककर जान देने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
साले व साढ़ू को बताया मौत का जिम्मेदार
आशीष के हाथ में जो सुसाइड नोट लिखा मिला है उसमें उसने अपने साले व साढ़ू को जिम्मेदार बताया है। इन दोनों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। अब पुलिस जांच के बाद इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर सकती है।