{"_id":"6a6a4623a468b5ca6a09c400","slug":"teenager-dies-after-coming-into-contact-with-electrified-wire-on-farm-boundary-fence-badaun-news-c-123-1-bdn1038-169632-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत की चारदीवारी के तार कसी में आया करंट, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत की चारदीवारी के तार कसी में आया करंट, किशोर की मौत
विज्ञापन
बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर दौरी में बुधवार शाम बकरी चराने गया किशोर खेत की चारदीवारी के लिए लगाई तार कसी में उतरे करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
गांव नरोत्तमपुर दौरी निवासी भारत (16) पुत्र रामदास जंगल में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान एक खेत की चारदीवारी के लिए लगाई तार कसी में करंट आने से वह उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। जिला अस्पताल में किशोर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
भारत अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दूसरे नंबर के भाई की एक वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। लगातार एक साल में दो बेटों की मौत के बाद परिवार पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर खेत में अवैध रूप से करंट होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।