फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager dies after coming in contact with high tension line

Budaun News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Wed, 14 Feb 2024 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after coming in contact with high tension line
विष्णु का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
परिवार वालों ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर में सोमवार रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से विष्णु (16) की मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंचौली निवासी विष्णु पुत्र चंद्रकेश यादव हाईस्कूल का छात्र था। उघैती के करनपुर गांव में उसकी बहन नीरज ब्याही है। सोमवार को उसके यहां जागरण था। विष्णु उसी में शामिल होने करनपुर गांव गया था। दोपहर में उसने दावत खाई और रात को वहीं रुक गया। बताते हैं कि रात करीब 11 बजे छत पर सोने के लिए चला गया।
विज्ञापन

छत पर हाईटेंशन लाइन काफी नीची थी। इसके बारे में विष्णु को जानकारी नहीं थी। वह छत पर चढ़ता चला गया, जिससे हाईटेंशन लाइन उसके सिर से टकरा गई और करंट लगने से वह वहीं छत पर बेहोश होकर गिर गया। परिवार वालों को जानकारी हुई तो वह छत पर पहुंच गए और तुरंत निजी वाहन से विष्णु को चंदौसी ले गए। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिवार वाले विष्णु का शव सिंचौली गांव ले आए और सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार वालों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed