फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenage girl's body found hanging in the house in budaun

Budaun News: खेत पर गए थे पिता, रात में घर लौटे तो इस हाल में मिला 16 साल की बेटी का शव

Sat, 18 Oct 2025 08:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 08:25 PM IST
सार

बदायूं जिले में गांव रसूलपुर कलां निवासी किशोरी का शव शुक्रवार रात उसके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या का मामला बता रहा है। हालांकि वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging in the house in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां की रहने वाली किशोरी इकरा (16) का शव शुक्रवार रात दस बजे घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के रहने वाले शमशाद हुसैन की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। उनके एक बेटी और तीन बेटे हैं। बेटे दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। इकरा 16 साल की थी। वह पिता के साथ घर पर रहती थी।

विज्ञापन

शुक्रवार की रात शमशाद फसल की रखवाली करने खेत पर चले गए। रात दस बजे वह घर लौटे तो बेटी का शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। चीख सुनकर मोहल्ले के लोग घर पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल शुरू की है। सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। किशोरी ने आत्महत्या की है। आत्महत्या करने की वजह की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed