फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenage Girl Raped After Intruder Breaks into Home; Case Registered Against Accused

Budaun News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 May 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Teenage Girl Raped After Intruder Breaks into Home; Case Registered Against Accused
बदायूं। उसावां कस्बे में एक किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक शुभम सक्सेना के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


उसावां थाना क्षेत्र में यह घटना सोमवार सुबह करीब दो बजे की है। 14 साल की एक किशोरी के माता-पिता छत पर सो रहे थे। किशोरी अपने कमरे में अकेली सो रही थी। इसी दौरान शुभम सक्सेना उनके घर में घुस आया और किशोरी को दबोच लिया। शोर सुनकर किशोरी की बड़ी बहन कमरे में पहुंची। उसने शुभम सक्सेना को दुष्कर्म करते देखा तो वह चीख पड़ी।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर किशोरी के पिता मौके पर पहुंचे और शुभम को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने पास पड़ी एक ईंट उठाकर किशोरी की बड़ी बहन के पैर पर फेंक मारी। ईंट अंगूठे पर लगने से वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद किशोरी के पिता ने तत्काल थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता किशोरी को तत्काल मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed