फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenage girl lost, aunt and sister's son missing

किशोर-किशोरी बहे, मौसी और बहन का बेटा लापता

Mon, 05 Sep 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl lost, aunt and sister's son missing
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में कोतल नगला घाट पर रविवार शाम चार किशोर-किशोरी बह गए, इनमें दो को बाहर निकाल लिया गया लेकिन 14 वर्षीय मौसी छाया और 16 वर्षीय बहन का बेटा धर्मवीर लापता हो गए। देर रात तक उनकी तलाश कराई जाती रही। उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों लापता लोगों को तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा उझानी निवासी छाया (14) पुत्री दुर्गपाल की बहन की शादी मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पालपुर के मजरा खंगार नगला में कर्रू के साथ हुई है। वह कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर आई थी। बताते हैं कि रविवार शाम छाया, उसकी बहन का बेटा लालू (13), लालू का तहेरा भाई धर्मवीर (16) पुत्र जगदीश और पड़ोस की रूपा (13) पुत्री होडिल गंगा स्नान करने सहसवान के कोतल नगला घाट पर गए थे। चारो लोग एक साथ स्नान करने को गंगा में घुसे थे। उस जगह काफी गहरा था। स्नान के दौरान चारों लोग गंगा के तेज बहाव में बह गए। उस वक्त गंगा घाट पर मौजूद लोग उन्हें देखकर दौड़ पड़े। उन्होंने लालू और रूपा को मशक्कत कर बाहर निकाल लिया लेकिन छाया और धर्मवीर का कुछ पता नहीं चला। लालू और रूपा ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी, जिससे तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उसी दौरान सहसवान कोतवाली इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ आ गए। उन्होंने दोनों किशोर और किशोरी की तलाश में गोताखोर लगा दिए। रात नौ बजे तक पुलिस और परिवार वाले गंगा घाट पर जमे रहे। दोनों किशोर-किशोरी का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed