{"_id":"b8c787b56d8c52658a81210dd43d2190","slug":"teachers-were-present-at-the-inspection-pay-withheld-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षक, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षक, वेतन रोका
बदायूं।
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा शनिवार को उझानी क्षेत्र के विद्यालयों में निरीक्षण करने पहुंचे। कई जगह शिक्षकों के न मिलने पर उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बरायमय खेड़ा का निरीक्षण किया। यहां शिक्षक बृजपाल सिंह हस्ताक्षर करके विद्यालय से गैरहाजिर मिले। प्राथमिक विद्यालय गठौली और उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी शिक्षक हस्ताक्षर करने के बाद नदारद थे। इन सभी विद्यालयों की स्थिति बेहद खराब पाई गई। साफ-सफाई भी निम्न स्तर की थी। इस पर शर्मा ने गायब होने वाले शिक्षकों को सप्ताह के अंदर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा। अगले आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
सहसवान के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बीएसए ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। यहां पर भी वार्डन गीता वार्ष्णेय हस्ताक्षर कर मौके से अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने बताया कि वार्डेन को संविदा समाप्ति का नोटिस दिया जा रहा है।