फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers to stage a sit-in at the DIOS office over 22-point demands.

Budaun News: 22 सूत्री मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे शिक्षक

Wed, 29 Jul 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teachers to stage a sit-in at the DIOS office over 22-point demands.
डीआईओएस कार्यालय पर प्रस्तावित धरने की तैयारियाें को लेकर राजाराम महिला इंटर कॉलेज में बैठक करत
बदायूं। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने शिक्षकों की 22सूत्री मांगों को लेकर 30 को डीआईओएस कार्यालय पर प्रस्तावित धरने की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को प्रदेश मंत्री प्रमोद कुमार पाठक, जिला मंत्री अनिल कुमार पवार ने शहर के करीब एक दर्जन माध्यमिक विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से धरने में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री प्रमोद कुमार पाठक ने कहा कि सेवा सुरक्षा की धारा-21 बहाल करने, प्रधानाचार्यों के वेतनमान से संबंधित धारा-18 लागू करने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, विद्यालयों के राजकीयकरण, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली बनाने, सम्मानजनक मानदेय निर्धारित करने समेत 22 सूत्री मांगों को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 में सेवा सुरक्षा संबंधी प्रावधान समाप्त होने के बाद शिक्षकों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। कहा कि अधिकारों की रक्षा के लिए शिक्षकों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन

जिला मंत्री अनिल कुमार पवार ने उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। इस दौरान प्रदेश मंत्री और जिला मंत्री ने विद्यावती कन्या इंटर कॉलेज नगला पूर्वी, श्री रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज, श्री विज्ञानानंद वैदिक इंटर कॉलेज, लाला छोटेलाल राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य संस्कृत महिला इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सहित करीब एक दर्जन विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed