फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers to protest in Delhi on November 24

Budaun News: 24 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

Mon, 17 Nov 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Teachers to protest in Delhi on November 24
शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक मंडलीय निर्वाचन में शामिल पदा​धिकारी। स्रोत- संगठन
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक मंडलीय निर्वाचन रविवार को स्काउट भवन में संपन्न हुआ। बरेली मंडल के चारों जिले बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बरेली के शिक्षक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंडलीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। निर्वाचन कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर शिक्षकों के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने टीईटी विवाद पर कहा कि भारत सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि शिक्षकों को पूर्ववत सेवा करने दी जाए। इसके लिए 24 नवंबर को दिल्ली में शिक्षक अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, महामंत्री फरहत हुसैन, समेत राजन यादव, जमीर अहमद, जुबैर अहमद और पूरी जिला कार्यकारिणी ने आगंतुक जनपदों के पदाधिकारियों का स्वागत कर आयोजन को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------

प्रांतीय महामंत्री नरेश कौशिक ने कराई शपथ
कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री नरेश कौशिक ने संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करते हुए नवनिर्वाचित मंडलीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। बरेली मंडल के सभी शिक्षक प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और नए पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया। निर्वाचन प्रक्रिया पर्यवेक्षक रजनीश यादव (मंडल अध्यक्ष अलीगढ़) और विशेष कुमार की देखरेख में संपन्न हुई।
---------------------------------
दिनेश गंगवार बने मंडल अध्यक्ष
मंडल अध्यक्ष दिनेश गंगवार (शाहजहांपुर), महामंत्री अरविंद कुमार (बरेली), उपाध्यक्ष यतेंद्र कुमार, राजपाल, मधु अवस्थी, राकेश यादव, सुनील कुमार, संयुक्त मंत्री संतोष कुमार, राजेश कुमार, संदीप, हरिपाल, भानु प्रकाश, सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष पीयूष कुमार समेत कुल 21 पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed