{"_id":"58287b714f1c1ba16fb3b94e","slug":"teachers-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":" डांस देख चहके शिष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस देख चहके शिष्य
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
गुरुओं का डांस देख चहके शिष्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल दिवस से एक दिन पहले स्कूलों में सांस्कृतिक और खेलकूद से जुड़े कार्यक्रम की धूम के बीच अनूठे अंदाज पेश किए। चाचा नेहरू के जीवन के बारे में भी बच्चों ने समझा। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों जैसी शरारतें कीं। डांस प्रस्तुत कर उन्होंने धमाल मचा दिया।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम शुरू होने पर प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने बच्चों को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाल प्रेम से अवगत कराया। कहा कि चाचा नेहरू ने बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अपने विचारों से मिसाल पेश की थी। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने स्टेज प्रोग्राम के तहत करतब दिखाए। उनका अंदाज भी बच्चों जैसा रहा। फिल्मी गीतों की धुन पर थिरके शिक्षक और शिक्षिकाओं ने लोगों का मनमोह लिया। वीपी सिंह स्मारक विद्यालय में निदेशक शैलेंद्र यादव की देखरेख में बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं में मुर्सलीन, आरती, नसीम, वर्णिता चौहान, अनम गाजी, जूफिशा, अनामिका दुबे और राजरानी शाक्य को पुरस्कृत किया।
हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में खेलकूद के दौरान विजेता छात्र और छात्राओं में मंजू यादव, शैलेंद्र कुमार, भूपेंद्र पाल, रीतू, बृजेश, अंजू, निशांत सक्सेना, सुमित, फरहीन, मुस्कान, राधा गुप्ता, कुंवर पाल, विपिन कुमार, मूर्ति, रिहान शाह, वैशाली, मुस्कान गुप्ता, राखी शर्मा, राहुल यादव, अमित कुमार, सतीश यादव, विशाखा और खुशबू को प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने शील्ड और प्रमाण पत्र भेंट किए। छात्र शैलेंद्र की अगुवाई वाली टीम ने फुटबॉल मैच जीता। ललित की टीम उप विजेता बनीं। भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने जलेबी रेस और नीबू रेस में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या सुजाता माथुर ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। ड्रीम वर्ड प्ले स्कूल में संचालिका नीलम गोयल ने बच्चों को चाचा नेहरू के विचारों से अवगत कराया।