{"_id":"e85810b485d4a339e95d4e1fd80c06b7","slug":"teacher-s-salary-deduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 शिक्षामित्र और 10 शिक्षकों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 शिक्षामित्र और 10 शिक्षकों का वेतन काटा
बदायूं।
Updated Thu, 18 Dec 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालय बंद और स्कूलों से नदारद मिलने वाले शिक्षक, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन सभी का वेतन/मानदेय काटने का आदेश दिया गया है। इसमें करीब 10 शिक्षक, 13 शिक्षामित्र और चार अनुदेशक शामिल हैं।
बीते दिनों बीएसए कृपा शंकर वर्मा के आदेश पर आठ दिसंबर को स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया गया था। जिले के 12 ब्लॉकों में एक साथ निरीक्षण में तमाम खामियां सामने आई थीं। निरीक्षणकर्ताओं को कहीं स्कूल बंद मिले तो कहीं शिक्षामित्र गैरहाजिर और कहीं शिक्षक नदारद पाए गए। इतना ही नहीं अनुदेशक भी लापरवाही में लिप्त पाए गए। निरीक्षणकर्ताओं की ओर से दी गई आख्या पर बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने इन पर कार्रवाई की है। सालारपुर के प्राइमरी स्कूल पडौलिया में गैरहाजिर मिली अनुदेशक सरिता पटेल का वेतन काटा गया है। इसी प्रकार उसावां के खेतन प्राइमरी, जूनियर खिरिया मधुकर, प्राइमरी खेड़ा किसनी के अनुदेशक और शिक्षक वीरेंद्र कुमार पर कार्रवाई की गई है। समरेर के जूनियर में अनुदेशक, प्राइमरी राजपुर मंझा में शिक्षक, खीरंजय में शिक्षामित्र, प्राइमरी गाजीपुर, नवलपुर में शिक्षक, शिक्षामित्र गायब मिलने पर वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वहीं कादरचौक के प्राइमरी स्कूल कचौरा, दातागंज के मुड़िया खेड़ा के रवींद्र सिंह, दहगवां के दानपुर जूनियर, जमालपुर बाजपुर, मजारपुर में शिक्षामित्र, शिक्षक का वेतन काटने के आदेश दिए गए। सहसवान के बालिका प्राइमरी, उझानी नसरूल्लापुर, वजीरगंज के कर्रगांव, टिकरी, आसफपुर पिपरिया, बिसौली के फतेहपुर और जगत के मलगांव, कुलचौरा, मईबूचन, बड़ा परसुरा में के शिक्षक, शिक्षामित्रों पर भी कार्रवाई कर वेतन काटा गया है। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के लिए सभी बीईओ को आदेश दिए हुए हैं। आख्या मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।