फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tantric raped a woman from Bareilly

अपराध : बरेली की महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, जेल भेजा गया आरोपी

Sun, 03 Oct 2021 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेीली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेीली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 03:08 AM IST
सार

महिला का आरोप है कि इदरीश शुक्रवार रात उसे गांव के कब्रिस्तान में ले गया। फिर वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान तांत्रिक ने उसे धमकी दी कि अगर ये बात किसी को बताई तो वह उसका इलाज नहीं करेगा।

विज्ञापन
Tantric raped a woman from Bareilly
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिल्सी थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक ने बरेली की महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला को तंत्र विद्या के बहाने बच्चा होने का दावा करते हुए कब्रिस्तान में ले गया था। महिला लौटकर आई तो पति को सारी घटना बताई। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


महिला बरेली जिले में भमोरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका कहना है कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं लेकिन बच्चे नहीं है। ससुराल वाले लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। कुछ लोगों ने बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के रिसौली गांव में तांत्रिक इदरीश पुत्र नेकशाह बच्चा होने की दवा देता है। इस पर महिला और उसका पति शुक्रवार को तांत्रिक के गांव पहुंचे।
विज्ञापन


उसने दावा किया कि वह जो दवा देगा। उससे महिला के बच्चे जरूर होंगे। महिला का आरोप है कि इदरीश शुक्रवार रात उसे गांव के कब्रिस्तान में ले गया। फिर वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान तांत्रिक ने उसे धमकी दी कि अगर ये बात किसी को बताई तो वह उसका इलाज नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटे बाद महिला लौटकर अपने पति के पास पहुंची। पति ने समय ज्यादा लगने का कारण पूछा तो महिला ने सारा सच बता दिया। इसकी सूचना पर महिला के रिश्तेदार आ गए। वह महिला को थाने ले गए और रात में ही आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने तांत्रिक इदरीश को शनिवार दोपहर जेल भेज दिया। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है।


तांत्रिक इदरीश ने बच्चा होने का दावा करते हुए महिला को कब्रिस्तान में ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। - बलदेव सिंह, सीओ बिल्सी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed