फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Surrender in court threatening to become BJP state president

भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनकर धमकी देने वाला कोर्ट में सरेंडर

Thu, 25 Mar 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Surrender in court threatening to become BJP state president
बदायूं। मूसाझाग इलाके में गुलड़िया कस्बे के युवक को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनकर धमकी देने वाला कोर्ट में हाजिर हो गया। फिलहाल उसकी जमानत हो गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलड़िया निवासी भीष्म सिंह उर्फ राहुल पटेल ने गुलड़िया के ही जानू उर्फ हिमांशु राठौर के खिलाफ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनकर मोबाइल पर धमकी देने के आरोप में एफआईआर कराई थी। राहुल का आरोप था कि उन्होंने कुछ समय पहले नगर पंचायत के खिलाफ जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। इसकी जांच चल रही थी। इसी दौरान हिमांशु राठौर ने उन्हें कॉल करके धमकाया। उनसे कहा कि वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोल रहे हैं। बेवजह शिकायतें क्यों कर रहे हो? जब उन्होंने आवाज पहचाने की बात कही तो उसने खुद को एक राज्यमंत्री का व्यक्ति बता दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी के घर गई थी, लेकिन आरोपी उससे पहले न्यायालय चला गया। उसने खुद को कोर्ट में हाजिर कर बेगुनाह बताया। फिलहाल कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन उसने न्यायालय से अपनी जमानत करा ली है। अब विवेचना की जा रही है। मोबाइल रिकॉर्डिंग और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed