{"_id":"68b89bfffcb6c71e9b01dab4","slug":"suresh-was-an-opponent-of-the-female-chief-there-was-silence-in-the-village-after-the-murder-badaun-news-c-123-1-bdn1010-146297-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला प्रधान का विरोधी था सुरेश, हत्या के बाद गांव में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला प्रधान का विरोधी था सुरेश, हत्या के बाद गांव में सन्नाटा
विज्ञापन
उघैती के गांव रघुनाथ पुर में प्रधान के विरोधी की हत्या के बाद पसरा सन्नाटा। संवाद
उघैती। प्रधानी की रंजिश में रघुनाथपुर गांव के सुरेश उर्फ नन्नुकी की मंगलवार को लाठी-डंडों से पिटाई और गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में प्रधान ब्रह्मा देवी के पति सतीश उर्फ हप्पू समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस दूसरे दिन भी किसी नामजद को नहीं पकड़ सकी है। गांव में तनाव के बीच सन्नाटा पसरा हुआ है।
मंगलवार की सुबह हत्या होने के बाद रात करीब 11 बजे मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। प्रधान ब्रह्मा देवी के पति और मारे गए व्यक्ति के पक्ष के बीच करीब चार साल से पंचायत चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराते रहे हैं। पुलिस विवाद को गंभीरता से न लेकर दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज करती रही। पिछले वर्षों में छह-छह बार दोनों पक्षों पर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस इस विवाद को गंभीरता से लेती तो यह नौबत न आती।
करीब 15 दिन पहले प्रधान ने सीसी कैमरा तोड़कर घर में हत्या के इरादे से घुसने के मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक सहित उसके पक्ष के पांच लोगों को नामजद किया था। हथियार लेकर घर में घुसने के आरोप में नामजदों में से एक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था। पंचायत चुनाव आने वाले हैं और इस वजह से विवाद और ज्यादा गहरा गया है। पुलिस न तो पहले मामले में गिरफ्तारी कर सकी और न अभी हत्या के मामले में किसी को गिरफ्तार किया है। पिछली घटनाओं को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया का कहना है कि पुलिस टीम दोषियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही सफलता मिलेगी।