फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suresh pledged to donate his body.

Budaun News: सुरेश ने लिया देहदान का संकल्प

Mon, 24 Nov 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Suresh pledged to donate his body.
राजकीय मेडिकल काॅलेज की ओर से देहदान के लिए संकल्प पत्र भरने के बाद में सुरेश चंद्र को सम्मानित
बदायूं। मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए उघैती निवासी सुरेशचंद्र ने देहदान का संकल्प लिया है। सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग में उन्होंने पंजीकरण कराया। जहां विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन और लैब टेक्नीशियन/बॉडी इंजेक्टर प्रमोद कुमार ने संकल्प पत्र भरवाया गया। साथ ही देहदान प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार के दिशा-निर्देश पर विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन ने श्री सुरेशचन्द्र को देहदान संकल्प का प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देहदान का निर्णय समाज और चिकित्सा शिक्षा दोनों के लिए अमूल्य योगदान है। जिससे मेडिकल विद्यार्थियों को अध्ययन में मदद मिलती है और मानव कल्याण में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। देहदान संकल्प कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. अर्जित गंगवार, पुष्पेंद्र पाल, टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता, राकेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed