{"_id":"65e76b0b8e1893035e08a3b4","slug":"surbhi-first-in-carrom-finals-of-chess-and-badminton-today-badaun-news-c-123-1-sbly1001-114623-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कैरम में सुरभि प्रथम, शतरंज व बैडमिंटन का फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कैरम में सुरभि प्रथम, शतरंज व बैडमिंटन का फाइनल आज
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय अष्टम वार्षिक क्रीड़ा समारोह के पहले दिन कैरम, शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुईं। कैरम में बीए द्वितीय सेमेस्टर की सुरभि शाक्य पहले स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मार्च पास्ट के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन ने छात्राओं को शपथ दिलाई। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राजधन ने तीन हाउस में छात्राओं के बैच बनाए। इसमें बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं को कर्णम मल्लेश्वरी हाउस, बीए चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर की छात्राओं को मैरी कॉम हाउस, बीएससी व बीकॉम की छात्राओं को दीपा कर्माकर हाउस में बांटा गया।
पहले दिन कैरम, शतरंज व बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हुईं। कैरम प्रतियोगिता डॉ. भावना सिंह, आशुतोष कुमार और अफसाना खातून ने कराई। इसमें बीए द्वितीय सेमेस्टर की सुरभि शाक्य ने प्रथम, बीए षष्ठम सेमेस्टर की अनमोल ने द्वितीय, बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की तनुजा साहू तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता हुई। फाइनल मैच छह मार्च को खेला जाएगा।